कुशीनगर, मार्च 7 -- कुशीनगर। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने जनपद के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों/वितरकों को निर्देशित किया है कि किसी भी दशा में डिब्बे, कंटेनर, बोतल अथवा अन्य किसी पात्र में पेट्रोल या डीजल की आपूर्ति न की जाए। ईंधन की आपूर्ति हर हाल में केवल दो पहिया, चार पहिया अथवा अन्य भारी वाहनों के ईंधन टैंक में ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसलिए सभी पम्प संचालक इन निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। डीएसओ ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण या जांच के दौरान यदि किसी पेट्रोल/डीजल पंप पर डिब्बे, कंटेनर या बोतल में ईंधन की आपूर्ति किए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित पंप संचालक के विरुद्ध लाइसेंसिंग शर्तों एवं मार्केटिंग डिसिप्लीन गाइडलाइन के प्रावधानों के तहत कठोरतम कार्रवाई की...