बांदा, मार्च 9 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता। पेट्रोल पंपों पर हवा, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी जनसुविधाएं अनिवार्य हैं लेकिन जिले में पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा इन मानकों की अनदेखी की जा रही है। जिले में 102 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं। जिनमें पचास फीसदी पंपों में सुविधाओं का अभाव है। इसमें ग्रामीण ही नहीं शहरी क्षेत्रों में भी सुविधाओं को लेकर स्थिति दयनीय है। अफसरों के निरीक्षण न होने से आमजनमानस को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। शहर के तिंदवारी रोड स्थित महादेव फीलिंग स्टेशन में हवा पानी की सुविधाएं नहीं हैं। हवा भरने वाली मशीन धूल फांक रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वर्षों से सफाई नहीं हुई है। वहीं शौचालय जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं। तिंदवारी रोड स्थित इंदिरा पेट्रोलियम में पेयजल के लिए लगा आरओ वाटर के उपकरण टूटे पड़े हैं। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.