भदोही, मई 20 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां समेत ग्रामीण अंचलों के पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म होने से वाहन स्वामियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहाा है। बाइक लेकर लोग पेट्रोल के लिए भदोही और दुर्गागंज जाते नजर आए। जिन पंपों पर पेट्रोल था कि वहां इतना भीड़ लगा था कि लोग पहले लेने के लिए आपस में उलझ जा रहे थे। नगर पंचायत सुरियावां में ही चार पेट्रोल पंप चल रहे हैं। विडंबना ही है कि मंगलवार को चारों पंपों पर डीजल और पेट्रोल खत्म हो गया था। ग्रामीण अंचलों के आधा दर्जन पेट्रोल पंप संचालक भी हाथ खड़ा कर दिए थे कि अब डीजल-पेट्रोल नही है। यह भी पढ़ें- खुले पंपों पर कहीं डीजल तो कहीं पेट्रोल खत्म ऐसे में आवागमन करने वालों के सामने ईंधन की विकट समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में लोग भदोही, दुर्गागंज की तरफ पेट्रोल और डीजल क...