पंपों पर डीजल की किल्लत, खेतों की जुताई नहीं होने से रोपनी प्रभावित
घाटशिला, जून 7 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड में एक बार फिर डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। हालांकि किल्लत पेट्रोल को लेकर भी है, लेकिन वर्तमान में लोगों को समान्य पेट्रोल जो एक 104 रुपये से 106 रुपये में मिल रही थी, वह कुछ पेट्रोल पंप पर ही मिल रहा है, मगर पावर पेट्रोल जो 115 रुपये लीटर है, सभी पंपों पर उपलब्ध है। दूसरी ओर, डीजल वर्तमान में घाटशिला के किसी पेट्रोप पर नहीं मिल रहा है, जिसके कारण खासकर वाहन चालकों और किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पेट्रोल पंप के संचालकों का कहना है कि पेट्रोल का आवंटन कुछ दिनों के अंतराल में मिल भी रहा है, लेकिन डीजल का आवंटन पिछले एक सप्ताह से नहीं मिल रहा है, जबकि डिमांड काफी पहले भेजा जा चुका है। पेट्रोल पंप के संचालकों को यह भी कहना है कि आंवटन आयेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.