देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। पेट्रोल पंपों पर भी अब युद्ध का असर दिखने लगा है। पेट्रोल पंपों को डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति में कटौती की जा रही है। कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल उधार देना बंद कर दिया है। इससे कई पेट्रोल पंपों को तेल नहीं मिल रहा है। दो दिन का स्टाक रहने पर ही पंपों को पेट्रोल, डीजल दिया जा रहा है। डिपो से डिमांड के अनुसार 25-30 फीसदी आपूर्ति में कटौती की जा रही है। तेल के अभाव में कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गये हैं और इससे उपभोक्ता परेशान हैं। जिले में इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम व हिन्दुस्तान पेट्रोलियत तथा दो प्राईवेट कंपनियों जियो व नायरा को मिलाकर कुल 210 पेट्रोल पंप हैं। जहां से लोगों को डीजल,पेट्रोल मिलता है। तीन सरकारी कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंपों को मांग के अनुसार डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही थी। कंपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.