देवघर, मई 16 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बावनबीघा रोड पंपू तालाब में असमाजिक तत्वों द्वारा जहर डाल दिया गया। इस कारण हजारों मछलियां मर गई। जिससे मछली पालन कर रहे व्यक्ति का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

पार्षद प्रतिनिधि का बयान पार्षद प्रतिनिधि अमेरिका यादव ने बताया कि बावनबीघा रोड अवस्थित रेलवे का विशाल पंपू तालाब से पूर्व में रेलवे को पानी सप्लाई होता था। मंत्री हफीजुल हसन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया है। यहां बड़ी मात्रा में मछली पालन किया जा रहा था। जब वह आज तालाब पहुंचा तो देखा कि तालाब में पानी के ऊपर बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुई तैर रही हैं। उसके बाद काफी संख्या में मोहल्लेवासी जमा हो गए। दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

तालाब में जहर डालने की घटना असामाजिक तत्वों के द्वारा इस तालाब...