रामपुर, फरवरी 23 -- बिलासपुर। क्षेत्र में चोरों ने बीती शनिवार रात एक खेत में लगे पंपिंग सेट को निशाना बनाते हुए करीब सात से आठ किलोग्राम कापर का तार चोरी कर लिया। पीड़ित दो किसानों ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी किसान सुखदेव सिंह और गुरदेव सिंह ने बताया कि उनके खेत में सिंचाई के लिए पंपिंग सेट लगा हुआ है। बीते शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने पंपिंग सेट को खोलकर उसके भीतर से कीमती कापर का तार निकाल लिया। रविवार सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों के अनुसार, चोर लगभग 8 किलोग्राम तार उखाड़ ले गए हैं। बाद में पीड़ित दोनों किसानों ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। इस पर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पुलिस को चोरी की शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच क...