देवरिया, जनवरी 28 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। सिंचाई के लिए खेत में लगाए गए पंपिंग सेट चोरी के केस दर्ज मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल मंगलवार को भेज दिया। थाना क्षेत्र के अखनपुरा गांव में जितेंद्र गुप्ता के खेत में सिंचाई के लिए लगाया गया पंपिंग सेट पिछले पांच दिन पूर्व 23 जनवरी की रात में गांव के ही कुछ लोग मिलकर चोरी कर लिए थे। खेत से पंपिंग सेट चोरी होने पर जितेंद्र गुप्ता ने काफी खोजबीन किया तो गांव के ही कुछ लोगों के बारे में चोरी करने के बारे में पता लगा। इसके बाद पीड़ित ने नामजद तहरीर सौंपकर पुलिस से कार्रवाई की मांग किया था। पुलिस ने इस मामले में राजन, सन्नी एवं अश्विनी पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। चोरी की केस दर्ज मामले में मंगलवार को पुलिस ने अश्वनी कुमार को गिरफ्तार कर ली। साथ ही पुलिस ने...