रामनगर, जून 5 -- रामनगर। मोहल्ला पम्पापुरी क्षेत्र मे चौथी बार पहुंची स्मार्ट मीटर टीम को देख कर लोगों का आक्रोश फिर भड़क गया। शुक्रवार को सभासद नवीन सुनेजा के नेतृत्व में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। इस दौरान बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई। सभासद नवीन सुनेजा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के साथ डराया-धमकाया जा रहा है। बिजली के कनेक्शन को काटा जा रहा है। ठेकेदार के लोग क्षेत्र में बिना आईडी कार्ड और पुलिस सत्यापन के घूम रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है। इसके चलते लोगों का आक्रोश भड़क गया है। इस पर टीम को लौटना पड़ गया। इस मौके पर अमर सिंह बोरा, मनबर सिंह रावत, आरएस भाकुनी, प्रकाश सत्यवली, आनंद बंगारी, राधे सिंह, गोलू, मुकेश, हेमंत, नरेंद्र सिंह, राजमती रावत...