मैनपुरी, मार्च 24 -- मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सभा में इंजन पंपसेट की चपेट में आकर बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। बालिका इंजन पंपसेट पर पानी पीने के लिए गई थी। तभी उसका पैर फिसल गया और पंपसेट की चपेट में आ गई। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सभा में शनिवार को दोपहर में 12 वर्षीय रीशू पुत्री सत्यवीर खेत पर गई थी। जहां इंजन पंपसेट चल रहा था। पंपसेट पर वह पानी पीने के लिए पहुंची तो उसका पैर फिसल गया और पंपसेट की चपेट में आ गई। जब तक खेत पर काम कर रहे किसान कुछ समझ पाते, इंजन बंद करते तब तक रीशू की मौत हो चुकी थी। रीशू की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक...