रांची, मार्च 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने तारांकित प्रश्न के जवाब में सदन में कहा कि पंद्रह से बीस दिनों में राज्य में सभी प्रखंडों में बीडीओ के रिक्त पदों को भर लिया जाएगा। झामुमो विधायक अमित कुमार ने रांची के सोनाहातू में बीडीओ के पद पर किसी भी पदाधिकारी के पदस्थापित नहीं होने का सवाल पूछा था। जिसके जवाब में मंत्री ने कहा कि राज्य के 264 प्रखंड में 218 बीडीओ तैनात हैं, शेष प्रखंडों में जल्द ही पदस्थापना कर ली जाएगी। लौंगा नदी में पुल का डीपीआर बनेगारांची। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विधायक अनंत प्रताप देव के तांरांकित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि गढ़वा के नगरउंटारी की नहरी पंचायत में लौंगा नदी में पुल का निर्माण किया जाएगा, इसके लिए विभाग ने डीपीआर बनाने की सहमति दी है। विध...