सहरसा, अप्रैल 15 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। जोनल रेलवे की दस सबसे खराब ट्रेनों में शामिल ट्रेनों की रेल मदद पर मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा होगी। वहीं 15 से अधिक रेल मदद पर शिकायत मिलने वाली ट्रेनों की रेलवे बोर्ड खुद जांच करेगी। ऐसा ट्रेनों की दशा सुधारने के लिए किया जाएगा। दरअसल, गर्मी के मौसम में परिचालित ट्रेनों में सबसे अधिक शिकायतें कूलिंग, बिजली उपकरणों की खराबी से संबंधित मिलती है। इसके अलावा कोच, शौचालय में गंदगी, गंदा बेडरोल, खानपान में गुणवत्ता का अभाव, ओवरचार्जिंग, रेल नीर पानी बोतल नहीं मिलने जैसी भी शिकायतें रहती है। रेल मदद पर मिलने वाली इस तरह की शिकायतें कैसे कम हो उसको लेकर रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी किया है। यह भी पढ़ें- कटिहार-कुमेदपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी यात्रियों को मिलेगी राहत रेलवे बोर्ड के निदेशक वि...