मुरादाबाद, जनवरी 29 -- जाट आरक्षण को लेकर 15 साल पहले अमरोहा के काफूरपुर में हुए रेल रोको आंदोलन में नामजद सपा विधायक समरपाल समेत सभी आरोपी दोषमुक्त हो गए। मामले की सुनवाई मुरादाबाद की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या एक की अदालत में की गई। आंदोलन के मुख्य नेतृत्वकर्ता यशपाल मलिक को भी नामजद किया गया था। साल 2011 में 5 मार्च को जाट समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर अमरोहा के काफूरपुर रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू किया था। आंदोलन का नेतृत्व उस समय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक कर रहे थे। इस दौरान हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठ गए थे और रेल संचालन पूरी तरह ठप हो गया था। प्रदर्शनकारियों ने अपनी गाय-भैंसें तक रेलवे ट्रैक पर पर बांध दी थीं और स्टेशन पर एक ओर अस्थायी तौर पर रसोई घ...