लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। चिनहट थानाक्षेत्र के मटियारी में काम करने के दौरान करीब 15 फुट की उचांई से अधेड़ मजदूर गिर गया। साथी उसे फौरान राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सीतापुर के अजिमाबाद निवासी सुरेंद्र वर्मा (54) मजदूर थे। वह मटियारी के एक लॉन में मजदूरी करते थे और वहीं पर रहते भी थे। परिजनों का आरोप है कि बुधवार को लॉन के मालिक ने जबरन 15 फुट की ऊंची सीढ़ी पर चढ़ा दिया और सफाई करने को कहा। इस दौरान अचानक सुरेंद्र का पैर फिसल गया और वह जमीन पर आ गिरे। यह देखकर आसपास काम करने वाले साथी मौके पर आ गए। और गंभीर हालत में राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिनहट इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.