प्रयागराज, मई 26 -- गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान ने अपने पुस्तकालय से अनुपयोगी और अप्रासंगिक सामग्रियों की छंटाई करने का निर्णय लिया है। ​पुस्तकालय प्रभारी बृज भूषण मिश्र के अनुसार, संस्थान की नीति के तहत हटाए जा रहे इस संग्रह में पुरानी पुस्तकें, पत्रिकाएं और जिल्दबंद पत्रिकाएं शामिल हैं। शैक्षणिक संस्थानों के लाभ के लिए इन सामग्रियों को 27 मई से 15 कार्य दिवसों के लिए पुस्तकालय में प्रदर्शित किया जाएगा। इच्छुक शैक्षणिक संस्थाएं पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इन्हें निःशुल्क प्राप्त कर सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...