रुद्रपुर, मार्च 15 -- पंतनगर। किसान मेले के तीसरे दिन भी किसानों में उन्नत बीजों की खरीद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। किसानों ने विश्वविद्यालय के फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक स्टॉलों से प्रथम से तृतीय दिवस की दोपहर तक लगभग 19 लाख 30 हजार रुपये के विभिन्न रबी फसलों के बीज खरीदे। इसके अतिरिक्त औषधीय एवं सुगंध पौध अनुसंधान केंद्र, आदर्श पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केंद्र, उद्यान अनुसंधान केंद्र, कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र तथा मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के स्टॉलों से लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये के बीज एवं पौधों की बिक्री हुई। साथ ही एटिक एवं प्रकाशन निदेशालय के स्टॉलों से करीब 32 हजार रुपये के कृषि संबंधी प्रकाशनों की बिक्री भी की गई। किसान मेले के दौरान बड़ी संख्या में किसान वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.