नैनीताल, मार्च 25 -- नैनीताल। मल्लीताल स्थित पंत पार्क में मनमाने तरीके से फड़ लगाने वाले कारोबारियों पर नजर रखने को पालिका की टीम अब हर रोज शाम गश्त करेगी। जिसका समय शाम पांच बजे से सात बजे तक रहेगा। मनमानी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।रेहड़ी-पटरी हॉकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जमील अहमद व अन्य फड़ कारोबारियों ने बुधवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर पंत पार्क मनमानी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने उन्हें आश्वस्त किया कि टीम रोज गश्त कर मनमानी को रोकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...