हल्द्वानी, जून 11 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने पार्टी के संस्थापक डीडी पंत की पुण्यतिथि पर गुरुवार को उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और उनके योगदान को याद किया।जिला महामंत्री उत्तम सिंह बिष्ट ने कहा कि डीडी पंत वैज्ञानिक सोच के व्यक्ति थे। उन्होंने पहाड़ी भूभाग में कठिन जीवन जीने वाली जनता तक सामाजिक न्याय और सुख-सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से उक्रांद की स्थापना की थी। उत्तराखंड राज्य की मांग भी उनकी वैज्ञानिक सोच का ही परिणाम थी। कैप्टन महेश चंद्र ने कहा कि डीडी पंत ने जिस उद्देश्य से उक्रांद की स्थापना की थी, उसे संगठन आगे बढ़ाएगा। यह भी पढ़ें- पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती दी श्रद्धांजलि इस मौके पर पार्षद रवि वाल्मीकि, अंशु खत्री, बृजमोहन सीजवाली, महेंद्...