रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। जीबी पंत कृषि व प्रौद्योगिक विवि स्थित वेटरनरी अस्पताल का शुक्रवार को जिला स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीनों सहित विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। टीम को निरीक्षण में कुल छह पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीनें मिलीं। इनमें से दो मशीनें पुरानी व अनुपयोगी पाई गईं। नियमानुसार इन दोनों मशीनों को सील कर दिया गया, जबकि शेष चार मशीनें पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण में सुचारू रूप से उपयोग में लाई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान मेडिसिन, सर्जरी और ऑब्स व गायनी विभागों का भी विस्तार से निरीक्षण किया गया। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीनों के उपयोग की प्रक्रिया और पशुओं के उपचार व्यवस्था का अवलोकन किया। यहां वेटरनरी अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश भट्ट, जिला नोडल अ...