रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- आनंद पांडे, पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर में 9 से 11 अप्रैल तक आयोजित 58वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर किया। मार्च पास्ट में विभिन्न छात्रावासों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 23 छात्रावासों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग की 18 और महिला वर्ग की 13 स्पर्धाओं में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में एसजे. भवन 50 अंकों के साथ टीम चैंपियन बना, जबकि महिला वर्ग में मंदाकिनी भवन 37 अंकों के साथ विजेता रहा। व्यक्तिगत प्रदर्शन में महिला वर्ग से ज्योति और प्रेरणा तथा पुरुष वर्ग से विशाल राज और विशाल तोमर सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किए गए।...