रुद्रपुर, जुलाई 20 -- पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रहे 15 दिवसीय 'हरित यज्ञ' अभियान के पांचवें दिन गांधी भवन व सुभाष भवन छात्रावास परिसर में कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान अमरूद, आम, कटहल और नींबू के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण व हरित परिसर निर्माण का संदेश दिया गया। कुलपति ने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में डॉ. विपिन ध्यानी, डॉ. मनोज राघव, डॉ. विनीता राठौर, डॉ. रश्मि तिवारी, डॉ. भाष्कर तिवारी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: बेरीनाग महाविद्यालय में रोपे पौंधे यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: बेरीनाग महाविद्यालय में रोपे पौंधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स...