रुद्रपुर, मार्च 27 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 28 मार्च को प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय क्षेत्रीय वृहत परामर्श-सह-कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय व राष्ट्रीय जैविक खेती और प्राकृतिक खेती केन्द्र, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में गांधी हॉल में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान करेंगे। कार्यशाला में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेषज्ञ प्रतिभाग कर किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकी जानकारी देंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यशाला में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से करीब 800 किसान भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.