रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि, पंतनगर में यूरोपीय संघ की इरास्मस प्लस स्टाफ मोबिलिटी योजना के तहत रोमानिया की प्रोफेसर डॉ. इओना-मिहाएला बालन का आगमन हुआ है। वह 19 से 25 अप्रैल तक विवि में प्रवास करेंगी। डॉ. बालन, जीवन विज्ञान विवि 'किंग मिहाई प्रथम', टिमिशोआरा (रोमानिया) से संबद्ध हैं और अपने प्रवास के दौरान शैक्षणिक शिक्षण, ज्ञान आदान-प्रदान तथा संस्थागत सहयोग से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेंगी। बालन भारत की सांस्कृतिक धरोहरों का भी अवलोकन करेंगी। इसमें आगरा स्थित ताजमहल, मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का भ्रमण शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...