रुद्रपुर, जुलाई 20 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 21 जुलाई से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 24 जुलाई तक विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संचालित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके उपाध्याय ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक एवं मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। स्नातक स्तर पर बीएससी (कृषि), बीवीएससी एंड एएच, बीएससी कम्युनिटी साइंस, बीएफएससी (फिशरीज), बीटेक फूड टेक्नोलॉजी और बीटेक बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों की नियमित एवं पेमेंट सीटों के लिए ऑनलाइन विकल्प भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन: आईपीयू में 22 पीजी पाठ्यक्रमों में सीयू...