रुद्रपुर, मई 4 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में एक साथ कई प्रशासनिक निर्णय लेते हुए विभिन्न अधिकारियों और शिक्षकों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुलपति की स्वीकृति के बाद 2 मई को जारी अलग-अलग कार्यालय आदेशों के तहत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। सबसे प्रमुख बदलाव के तहत एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष सिंह को डायरेक्टर लीगल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी डॉ. जयंन्त सिंह के पास थी। वहीं प्रकाशन प्रभारी वीके सिंह को डिप्टी डायरेक्टर लीगल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार कार्यों को गति देने के लिए सीजीएम (फार्म) डॉ. टीपी सिंह को नोडल अधिकारी न...