रुद्रपुर, मार्च 1 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने 'एआईयू अन्वेषण' अंतरराष्ट्रीय छात्र शोध सम्मेलन में तृतीय स्थान प्राप्त कर विवि का नाम रोशन किया है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) ने यह दो दिवसीय सम्मेलन शूलिनी विश्वविद्यालय, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में 26 और 27 फरवरी को आयोजित किया। पंत विवि के एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र यशस्वी त्यागी, युवराज सिंह और आयुष तिवारी ने डॉ. वीके सिंह के मार्गदर्शन में रसायन एवं बिजली-मुक्त 'हाइव सैनिटाइजेशन इक्विपमेंट' विकसित किया। डॉ. वीके सिंह ने बताया कि यह उपकरण मधुमक्खियों के छत्तों को सुरक्षित तरीके से साफ करने में सक्षम है और शहद को हानिकारक अवशेषों से मुक्त रखने में सहायक है। भारत में मधुमक्खी कॉलोनियों को कीट संक्रमण से होने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.