पंतनगर विवि की टीम ने डीएसबी परिसर में किया पौधरोपण
नैनीताल, जून 26 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से चलाए जा रहे 'मिशन ग्रीन: प्रकृति ऑक्सीजन देती रहे, पर्यावरण खुशहाल रहे' अभियान के तहत शुक्रवार को परिसर में पौधरोपण किया गया। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर की वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति चतुर्वेदी ने विभागीय टीम के साथ परिसर में पौधारोपण किया। परिसर में देवदार, बुरांश, पदम, बांज और हाइड्रेंजिया के पौधे रोपे गए। इस दौरान प्रो. एसएस बर्गली, विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. किरण बर्गली, डॉ. कपिल खुल्बे, डॉ. हिमानी कार्की, डॉ. नवीन पांडे, शीतल कोरंगा, विशाल बिष्ट, मोहित खाती, लीला पंत, आयुषी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पंतनगर विवि की टीम ने डीएसबी परिसर में किया पौधरोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.