रुद्रपुर, मई 7 -- पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय स्थित विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में रसायन विज्ञान की शोधार्थी डॉ. आकांक्षा कोटियाल को बेस्ट रिसर्च पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की के विज्ञान संकाय की ओर से कम्प्यूटेशनल विज्ञान और उभरती प्रौद्योगिकी में हालिया प्रगति पर 31 मार्च से पहली अप्रैल तक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इसी क्रम में आकांक्षा ने 'संभावित औद्योगिक उत्प्रेरक के रूप में दोहरे कार्यात्मक कांच के मोतियों का अतिक्रांतिक प्रसंस्करण' विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। इसके लिए उन्हें बेस्ट रिसर्च पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- डीबीएस कॉलेज के डॉ. सुयाल को मिला अंतरराष्ट्रीय 'बेस्ट टी...