रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को 37वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और सांसद अजय भट्ट मंचासीन रहेंगे। सोमवार को विश्वविद्यालय के निदेशक संचार डॉ. जेपी जायसवाल ने बताया कि दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे गांधी हॉल में शुरू होगा। इसमें कुल 1395 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर एक छात्र को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कुलपति के 13 स्वर्ण, 12 रजत और 10 कांस्य पदक विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। विशेष पुरस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.