रुद्रपुर, मार्च 1 -- उत्तराखंड के रुद्रपुर में पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में कक्षा पांच में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार को मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पंतनगर पुलिस ने आरोपी पंत विवि में कार्यरत सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार किया है। जिस सुरक्षा कर्मी को 12 वर्षीय छात्रा अंकल कहती थी उसी ने मासूम के साथ हैवानियत कर दी। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी छात्रा को बहलाकर अपने साथ सरकारी आवास के एक खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को पीड़ित का मेडिकल कराया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज हुए। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें- झारखंड में बच्चे से कुकर्म की कोशिश, चिल्लाने पर पत्थर से कुचलकर मार डाला यह भी पढ़ें- इंदौर में MBA छात्रा से दुष्कर्म, सहेली का भाई कई साल ...