रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- आनंद पांडे, पंतनगर। भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आंबेडकर पार्क, बड़ी मार्केट में उनकी आदमकद प्रतिमा की स्थापना और पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया। राजेश शुक्ला ने कहा कि यह कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत करीब 46 लाख रुपये की लागत से होगा। कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और अंबेडकर पार्क में अष्टधातु की प्रतिमा स्थापना की बहुप्रतीक्षित योजना अब धरातल पर उतर गई है। इस दौरान कुलसचिव डॉ. दीपा विनय, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला, आंबेडकर समिति के मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, ईश्वरपाल सिंह चौहान, डॉ.अजय प्रभाकर, डॉ.सुनील सिंह, मोहन पाण्डे, जगदीश कांडपाल, महेंद्र वाल्मीकि, सचिन शर्मा, अध्यक्ष युवा मोर्चा अल्केश रघुवंशी, डीएन यादव, रामआ...