रुद्रपुर, मार्च 13 -- पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर विश्वविद्यालय में शुक्रवार से 119वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी शुरू हो गई। मेले के पहले ही दिन किसानों में उन्नत बीज, कृषि साहित्य और नई तकनीकों के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। विवि के विभिन्न विभागों और अनुसंधान केन्द्रों के लगाए गए स्टॉलों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ी और बड़ी संख्या में खरीदारी की गई। मेले के दौरान विवि के विकसित उन्नत किस्मों के बीजों की बिक्री लगभग नौ लाख रुपये से अधिक की हुई। इसके अलावा मेले में विवि के प्रकाशनों, पुस्तिकाओं और तकनीकी साहित्य की भी अच्छी मांग देखने को मिली। कृषि, पशुपालन, उद्यान और गृह विज्ञान से संबंधित पुस्तकों की बिक्री करीब 10 हजार रुपये तक पहुंच गई। वहीं विभिन्न अनुसंधान केन्द्रों द्वारा तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाले प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.