रुद्रपुर, मई 8 -- पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद पंतनगर के आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापना की तैयारी तेज हो गई है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर स्थान चिह्नित किया। उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापना व पार्क सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान इंदिरा कॉलोनी में फुंके ट्रांसफार्मर की शिकायत पर उन्होंने बिजली विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...