पंतनगर में बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में 3 की दर्दनाक मौत
अजय जोशी, अप्रैल 20 -- उत्तराखंड के पंतनगर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां संजय वन के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हादसा रविवार की रात करीब 12 बजे संजय वन से लगभग 2 किलोमीटर पहले हुआ। हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो और रुद्रपुर से हल्द्वानी जा रही स्कूटी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अभिरा पर भड़की मायरा, अरमान अपने हाथ में लेगा केस? पढ़िए आज के एपिसोड का अपडेट मृतकों की पहचान अनिकेत 20 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मडुवाखेड़ा, मझरा जसपुर, रोहन 22 वर्ष पुत्र कमल निवासी बगाड़ी, कोतवाली रुड़की, हरिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.