रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- संजय कनेरा, रुद्रपुर। पंतनगर क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को प्रतिबंधित नशे की दवाओं और इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने नशे की सामग्री किच्छा से लाकर बेचने की बात स्वीकार की। शनिवार रात एसआई हेम चंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। हल्दी रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के पास एक युवक झाड़ियों से निकलता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम जमाल तनवीर पुत्र तनवीर अहमद, निवासी फूलबाग सेंटर, पंतनगर बताया। तलाशी में उसके पास से पन्नी में रखी 35 प्रतिबंधित नशे की टैबलेट, छह नशे के इंजेक्शन और दो सिरिंज बरामद हुईं। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में किच्छा रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले सोनू नामक ...