पंतनगर में उक्रांद संरक्षक डॉ. जंतवाल का स्वागत
रुद्रपुर, जून 3 -- पंतनगर। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के संरक्षक एवं पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के पंतनगर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका एवं उनकी पत्नी का जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर दोनों का सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. जंतवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और सभी वर्गों के लोगों को उक्रांद से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उक्रांद के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और वर्ष 2027 में पार्टी मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी। उन्होंने तराई क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र से उक्रांद विधायक चुनकर भेजने की भी अपील की। कार्यक्रम में आनंद सिंह असगोला, एमसी पांडे, त्रिभुवन कार्की, रोशन बिष्ट, आनंद सिंह चमियाल, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.