रुद्रपुर, जून 12 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शोध और नवाचार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में वैज्ञानिकों ने बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार के अनुसंधान राष्ट्रीय शोध फाउंडेशन के अंतर्गत विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 30 शोध परियोजनाएं प्रेषित की हैं। इन परियोजनाओं में कृषि, पशु चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, विज्ञान व मानविकी, सामुदायिक विज्ञान और मत्स्य विज्ञान से जुड़े विषय शामिल हैं। विशेष बात यह है कि अधिकांश परियोजनाएं बहु-विषयक व बहु-संस्थागत हैं। इनमें विभिन्न विषयों के वैज्ञानिकों ने मिलकर देश और समाज की ज्वलंत समस्याओं के समाधान और विज्ञान के नए क्षेत्रों में शोध के लिए प्रस्ताव तैयार किए हैं। यह भी पढ़ें- पंतनगर के वैज्ञानिकों ने रचा शोध का नया इतिहासश...