पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर प्रशासन सख्त
रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एयरपोर्ट निदेशक को बाउंड्री निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा विस्तारीकरण क्षेत्र में अब तक शेष बचे भवनों को शीघ्र ध्वस्त कराया जाए।डीएम ने विद्युत लाइन शिफ्टिंग को लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत, उप जिलाधिकारी तथा पंतनगर विवि के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, विस्तारीकरण क्षेत्र में आने वाले पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से समन्वय कर आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करने को भी कहा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में प्रभागीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.