रुद्रपुर, मार्च 21 -- रुद्रपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। धामी ने रक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान स्वरूप पारम्परिक टोपी भी पहनाई। इस दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारियों ने भी पुष्प भेंट कर रक्षा मंत्री का स्वागत किया। अल्प विश्राम के बाद रक्षा मंत्री हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...