पंतनगर एयरपोर्ट पर वन्यजीवों से विमान सुरक्षा के गुर सीखे
रुद्रपुर, अक्टूबर 5 -- पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर एयरपोर्ट पर वन्यजीवों और पक्षियों से विमान संचालन को होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए सोमवार को वन्यजीव खतरा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में बर्ड स्ट्राइक की रोकथाम, वन्यजीवों की पहचान व निगरानी तथा खतरे का आकलन कर प्रभावी प्रबंधन के उपाय बताए गए। विशेषज्ञों ने सुरक्षित और सुचारु विमान संचालन के लिए एयरपोर्ट परिसर में वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा संभावित खतरे की समय रहते पहचान कर आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में डॉ. पीके सहगल, जंतु विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. पूर्णिमा नैनवाल और शहला निगार समेत विशेषज्ञों ने विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Almora News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.