रुद्रपुर, मई 4 -- पंतनगर। पंतनगर एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा को विस्तार देते हुए सोमवार को कार रेंटल काउंटर का शुभारंभ किया गया। अब एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों को सीधे वाहन उपलब्ध हो सकेंगे। काउंटर का उद्घाटन पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने किया। इस मौके पर काउंटर के संस्थापक संजीव भट्ट सहित एयरपोर्ट प्राधिकरण के सिविल इंचार्ज अनूप गुप्ता, सीएनएस इंचार्ज पूरन सिंह बृजवाल और कमर्शियल इंचार्ज दिनेश मिश्रा मौजूद रहे। निदेशक पवन कुमार ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को अब बाहर वाहन तलाशने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...