रुद्रपुर, अगस्त 4 -- पंतनगर। पंतनगर एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस की 20वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर एयरपोर्ट परिसर में केक काटकर इंडिगो की दो दशक की सफल यात्रा का जश्न मनाया गया। समारोह में इंडिगो की टीम के साथ एयरपोर्ट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा। वक्ताओं ने इंडिगो की 20 वर्षों की सफल सेवा, बेहतर यात्री सुविधाओं और भारतीय विमानन क्षेत्र में उसके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। साथ ही एयरपोर्ट परिवार की ओर से इंडिगो टीम को 20वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी निरंतर सफलता की कामना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...