पंतनगर एयरपोर्ट पर आपातकालीन तैयारियों को परखा
रुद्रपुर, अगस्त 25 -- पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर एयरपोर्ट पर मंगलवार को आंशिक आपातकालीन अभ्यास का सफल आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में एयरपोर्ट की आंतरिक और बाहरी एजेंसियों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव, चिकित्सा सहायता और अग्निशमन व्यवस्थाओं की तैयारियों को परखना था। अभ्यास में एयरपोर्ट प्रशासन के साथ सिटी फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, राज्य पुलिस, एसडीआरएफ, निकटवर्ती अस्पतालों और इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संबंधित एजेंसियों ने निर्धारित समय पर मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू, मेडिकल सहायता और फायर रिस्पॉन्स का प्रदर्शन किया। इस दौरान एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार, सीएनएस प्रभारी पूरन सिंह बृजवाल, सीएफओ ईशान कत्रिया, एफएसओ चंदन राम, डीडीएमए से उमा शंकर नेगी, सीएमओ कार्यालय से डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.