हरिद्वार, जून 20 -- पंतद्वीप मैदान और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत फैले कूड़े-करकट को हटाकर क्षेत्र को साफ और व्यवस्थित बनाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि स्वच्छता अभियान रविवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संस्थाओं सहित आमजन से अभियान में सहयोग की अपील की। अभियान में आपदा प्रबंधन विभाग, जल निगम, नगर निगम तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। इस दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में चला वृहद स्वच्छता अभियान, अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश...