हरिद्वार, अप्रैल 9 -- चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को पंतद्वीप घाट और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर 100 से अधिक अवैध झोपड़ियां और खोखे ध्वस्त किए गए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान घाट और उसके आसपास अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाया गया, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्था फैल रही थी। प्रशासन की ओर से साफ चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क, फुटपाथ, पैदल मार्ग और गंगा घाटों प...