दुमका, जून 22 -- नोनीहाट, प्रतिनिधि। आस्था और विश्वास का प्रतीक जिले का सुविख्यात सुखजोड़ा नाग मंदिर में 22 जून से 7 जुलाई तक चलने वाली बाबा की विशेष पूजा सोमवार को पंढार के साथ शुरू हो जाएगी। सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार पूरे इलाके में मिट्टी की खुदाई वर्जित हो जाती है। सोमवार से सुखजोरा के आसपास के किसी भी घरों में मांसाहारी सेवन 15 दिन तक बंद रहेगी। सभी घरों में आज के दिन बाबा के प्रसाद के रूप में कच्चे दूध तथा आम का सेवन किया जाता है। सोमवार से बाबा की विशेष पूजा प्रारंभ होने के साथ ही पूरे 16 दिन बाबा मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो जाता है। बता दें कि 7 जुलाई के अंतिम दिन विशाल मेले का आयोजन बाबा मंदिर के समीप मैदान में होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...