मधुबनी, अप्रैल 22 -- रुमी पंडौल। मधुबनी जिले के पंडौल क्षेत्र में नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नारकोटिक्स विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बुधवार को एक साथ दो स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पंडौल इंडस्ट्रियल एरिया और पंडौल डीह टोल के पास गांजे की बड़ी खेप उतारी जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों जगहों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान करीब 700 किलो यानी 7 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। मौके से ही तीन तस्करों को गांजे के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। यह खेप बड़े स्तर पर तस्करी के लिए लाई गई थी। गिरफ्तार आरोपियो...