मधुबनी, मार्च 30 -- पंडौल, एक संवाददाता। सकरी थाना क्षेत्र के सकरी पुरानी बाजार पर सड़क पार करती हुई एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मामले को लेकर सोमवार रात एनएच को जामकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित मुआवजा की मांग की गई। बाद में सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में सकरी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, पंडोल थाना अध्यक्ष रमन कुमार के सहयोग के बाद लगभग डेढ़ घंटे के बाद एनएच- 27 पर यातायात बहाल की गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के धनुकी की निवासी प्रमिला देवी 60 वर्ष जब एनएच- 27 क्रॉस कर रही थी। इस दौरान झंझारपुर की ओर से दरभंगा की ओर जा रही एक ट्रक की चपेट में आकर प्रमिला देवी बुरी तरह से जख्मी हो गई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.