मधुबनी, अप्रैल 8 -- पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र के भगवतीपुर धोबियाही चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रामपट्टी-झंझारपुर मुख्य सड़क पर हुआ, जहां अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान भगवतीपुर बाजार निवासी कमलदेव मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र सुनिल मुखिया के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के पिता कमल देव मुखिया ने बताया कि उनका बेटा घर के काम से बाजार गया था। कुछ ही देर बाद उन्हें मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनके पुत्र को टक्कर मार दी है l उन्होंने बताया कि सुनिल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी आरती देवी और 4 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार को छोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.