मधुबनी, अप्रैल 11 -- रूमी पंडौल। पंडौल थाना क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना का पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में उपयोग की गयी हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार बीते आठ अप्रैल की रात पंडौल थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर स्थित ईदगाह के समीप भैरवस्थान के लोदना निवासी रमनजी यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस क्रम में भैरवस्थान थाना क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार युवक चंदन यादव,लोहना पश्चिमी,भैरवस्थान व पिताम्बर यादव, मोहनपुर, भैरवस्थान का रहने वाला है। दोनों के पास से 01 देशी पिस्टल,02 मोटरसाइकिल (जिसमें मृतक की बाइक भी शामिल है) पुलिस ने सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया है। दोनों अपराध...